शोभायात्रा से कृष्णमय हुआ चरथावल
चरथावल। रविवार को हनुमान मंदिर में युवा जागरण मंच के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा श्रीमोहन तायल ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। भाजपा नेता अरविंद मलिक, डॉ. विपिन त्यागी और अरविंद मलिक ने दीप प्रज्वलित किया। पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल ने अतिथियों का अभिनंदन किया। भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी आकर्षण का केंद्र रही। वैष्णो देवी मंदिर, अमरनाथ की गुफा, डीजे पर नृत्य करते युवाओं की टॉली और कान्हा के जन्मोत्सव की झांकी सराही गई। जलालाबाद से बलीराम के अखाड़ा के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित किया। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से बाजार कलां, बाजार खुर्द, बस स्टैंड होकर शिव चौक पर संपन्न हुई। मनीष गर्ग, निधीष गर्ग, नीशू, अविरल गर्ग, अनमोल, शुभम, अर्पित भारद्वाज, लव, कुश, मोहित, शुभम, अंकुल, अनुज गर्ग, बिट्टू, वासु, आरुप कुच्छल, रमन गर्ग और शिवम सिंघल का सहयोग रहा। पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, मनीष गर्ग, विजेंद्र त्यागी, अनुज गर्ग मौजूद रहे।