फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशपाल मलिक पर हमले की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव भैंसी में आयोजित अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक पर हरियाणा में हुए हमले की निंदा की गई। जाट आरक्षण समिति के जिला अध्यक्ष प्रमोद अहलावत ने कहा कि हरियाणा में एक सभा के दौरान कुछ लोगों ने साजिश कर यशपाल मलिक पर जानलेवा हमला किया। हमले के विरोध में जाट समाज 21 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बैठक में जयप्रकाश शास्त्री, चौधरी उधम सिंह, मनोज ठेकेदार, संजय अहलावत, सतेंद्र प्रधान, कंवरपाल, वीरेंद्र सिंह, अमरपाल, विजयपाल, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें