मुजफ्फरनगर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में आतंकवादी घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश-प्रदेश में आतंकी घटनाएं और सदस्य सामने आ रहे हैं। आतंकियों को शरण देने वाले लोगों और ठिकानों की गहनता से जांच होनी चाहिए। ताकि पनाह देने वालों और आतंकियों पर नकेल कसी जा सके। कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा है। इस दौरान मुकेश राणा, अंकुर सैनी, विनोद पुंडीर, मनोज पाल, दीपक शर्मा, यश वर्मा, गौरव कुमार, पंचदीप आदि मौजूद रहे।