जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस मनाया
बुढ़ाना। मेपल्स अकादमी में जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने मनमोहक पोशाकें पहनकर सुंदर झांकियां निकालीं। कक्षा चार से आठ तक के बच्चों ने राधा कृष्ण की पोशाकों में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। का आयोजन किया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, भगत सिंह, महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई की पोशाकें पहनकर विभिन्न झांकियां निकालीं। कार्यक्रम में स्कूल के चारों सदनों के बच्चों ने भाग लिया। लघु नाटिकाओं के माध्यम से देश की आजादी की लड़ाई को दर्शाया गया। बच्चों ने राष्ट्रीयगान गायन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा, प्रबंधक राजीव गर्ग ने बच्चों को त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।