सड़क हादसे में युवक की मौत
मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला कमलियान निवासी शमशाद पुत्र इरशाद व वासिद पुत्र निसार एक ट्रक पर चालक व परिचालक थे। सुबह साढे़ छह बजे मेरठ की ओर से शमशाद ट्रक को लेकर मीरापुर की ओर आ रहा था। तभी अचानक सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के प्रयास में शमशाद का ट्रक सड़क के किनारे खडे़ यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में परिचालक वासिद पुत्र निसार निवासी कमलियान की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक शमशाद गंभीर घायल हो गया। ट्रक की टक्कर से सड़क के किनारे खड़ा विशालकाय पेड़ भी धराशायी हो गया। देर शाम मृतक को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया। वासिद की मोत से घर मे कोहराम मचा है।