जानसठ/सिखेड़ा। सिखेड़ा के गांव निराना में असामाजिक तत्वों द्वारा कब्रिस्तान की दीवार तोड़ने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और कब्रिस्तान की टूटी दीवार को बनवा दी। ग्राम प्रधान इस्तेखार का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने दीवार को तोड़कर गांव की फिजा खराब करने की कोशिश की है। अब गांव में कोई विवाद नहीं है। इंस्पेक्टर विपिन कुमार का कहना है कि किसी असामाजिक तत्वों ने दीवार तोड़ दी थी। ग्राम प्रधान द्वारा दीवार बनवा दी गई है। गांव में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।