फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कुंभ मेले में गई 86 रोडवेज बस, देहात के यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। प्रयागराज कंभ मेले में खतौली रोडवेज डिपो से 86 बसें गई हैं। जिस कारण डिपो पर मात्र 19 बसें ही रह गई। बसें कम होने से देहात क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खतौली रोडवेज डिपो के बेड़े में 105 बसें संचालित हैं। यह बसें दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, मुरादाबाद, अलगढ़, बुलंदशहर, लखनऊ, कानपुर के अलावा बुढ़ाना, शामली, सरधना आदि रुटों पर संचालित हैं। प्रयागराज कंभ मेले में रोडवेज डिपो से 86 बसें मांगी गई थी। दूसरे चरण में 24 जनवरी को कुंभ मेले के लिए रोडवेज डिपो से बसें भेजी गई थीं। देहात के रुट पर बसों का संचालन न होने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्र डग्गामार वाहनों के अलावा निजी वाहनों में सफर कर रहे हैं। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि कुंभ मेले में रोडवेज डिपो से 86 बसें भेजी गई हैं। अन्य रुटों पर संचालित अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें