नगर के आईटीआई में आयोजित अप्रेन्टिसशिप मेला में मंचासीन अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मेरठ रोड पर अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। 825 ने इस मेले में ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन कराए हैं।
मुख्य अतिथि डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि युवाओं को जो अवसर मिला रहा है, उसका लाभ उठाया जाना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर ने सभी छात्रों को मन लगा कर अप्रेंटिस करने को कहा, जिससे आपको उसी फैक्टरी में कार्य करने का मौका मिले। हमें अपना खुद का व्यवसाय करने का भी सोचना चाहिए। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुशपुरी ने कहा कि सरकार की अनेकों योजनाएं आज उपलब्ध है, उनका लाभ ले कर अपने व देश के भविष्य को उज्ज्वल करना है। सीडीओ आलोक यादव, मनीष भाटिया, पंकज जैन, अमित जैन, अनुज, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य, रोहिताश पाल आदि रहे। संचालन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य मनोज कुमार दूबे ने किया। उन्होंने बताया कि 700 के लक्ष्य के सापेक्ष इस मेले में 825 से अधिक रिक्तियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। प्रशिक्षु छात्र इसका उठा सकेंगे।