अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। इसी साल हुए खतौली के मुख्य विधानसभा चुनाव में छह प्रत्याशी नोटा बटन के सामने हार गए थे। प्रत्याशियों से ज्यादा वोट नोटा के खाते में चले गए। विधानसभा क्षेत्र के 824 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया था।
चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए गए थे। चुनाव के मैदान में कुल 11 प्रत्याशी थे। इनमें भाजपा के निवर्तमान विधायक विक्रम सिंह सैनी, रालोद प्रत्याशी राजपाल सैनी, बसपा प्रत्याशी करतार भड़ाना, कांग्रेस के गौरव भाटी और मनोज पंवार ऐसे थे। उन्हें नोटा से अधिक वोट हासिल हुए थे। नतीजों में सामने आया कि 2 लाख 22 हजार 227 वोट सही पाए गए थे। इनमें 824 वोटरों ने प्रत्येक राजनीतिक दल के प्रत्याशी को नकार दिया था।
इन्हें मिले थे नोटा से कम वोट
प्रत्याशी वोट
बबलू राम 595
राजू भाटिया 235
सेलू 537
प्रमोद आर्य 545
यजपाल सिंह राठी 601
सत्यवीर सिंह 211
किसके पक्ष में कैसे हुआ मतदान
प्रत्याशी वोट
विक्रम सैनी 100651
राजपाल सैनी 84306
करतार भड़ाना 31412