मुजफ्फरनगर। हैप्पी होम हायर सेकेंड्री स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्राचार्या सारिका जैन का स्वागत गीत से स्वागत किया गया। दीप्ति ग्रुप ने संडे है फन डे पर प्रस्तुति दी। गौरव ग्रुप ने गणपति बप्पा पर डांस प्रस्तुत किया। रानी लक्ष्मीबाई के चरित्र पर आधारित लघु नाटिका ने सबको प्रभावित किया। छात्र आदित्य ने जीवन में मां की अहमियत बताई। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति देख अभिभावक और अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र-छात्रा कुछ नया करने के लिए प्रेरित होते हैं। प्रधानाचार्य सिद्घार्थ जैन ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन वर्तिका एवं वर्षा ने किया।