गीतकार एम तुराज ने शहीद जवानों को समर्पित किए अवार्ड
मुजफ्फरनगर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार और नामचीन शायर मीरापुर के संभलहेड़ा निवासी एम. तुराज ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के 42 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने पद्मावत फ़िल्म के घूमर गीत के लिए बेस्ट सांग आफ ईयर का पेप्सी मिर्ची म्यूजिक अवार्ड सहित अपने गीतों को मिले तीन अवार्ड शहीद जवानों को समर्पित किए हैं। फिल्म पद्मावत के गीत घूमर ,बिनते दिल, खली बली तथा एक दिल है एक जान है, गीत एलबम के लिए उन्होंने तीन अवार्ड जीते। राग बेस पर आधारित गीत एक दिल है एक जान है , को राग बेस आफ दी ईयर का पुरस्कार भी मिला। तुराज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला बेहद दुखद है। भारत के वीर जवानों ने बलिदान दिया है। आतंकवाद देश-दुनिया के लिए त्रासदी है। तुराज ने अपने अवार्ड पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानों को समर्पित किए हैं।