तीसरे दिन भी छाया रहा कोहरा
मुुजफ्फरनगर। जिले में कोहरे का प्रकोप तीसरे दिन भी जारी रहा। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ, जबकि दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत महसूस हुई। मंगलवार को जनपद का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री तथा अधिकतम 23.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सुबह छाए घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई। सुबह करीब साढ़े दस बजे तक कोहरा छाया हुआ था। देहात क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा देखा गया। सुबह वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा। छात्र-छात्राओं को भी घने कोहरे में स्कूल जाना पड़ा। दोपहर में धूप निकली, लेकिन शाम को ठंड बढ़ गई। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का दिन भी था। इसलिए शाम होते ही बाजार में पूरी तरह सन्नाटा पसरने लगे। इक्का-दुक्का दुकानें ही देर शाम तक खुली दिखाई दीं। सुबह-शाम की सर्दी लोगों को परेशान कर रही है। तीन दिन से लगातार छा रहे कोहरे से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।