फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरोगी महिला को परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। नेशनल हाइवे पर शाहपुर मोड़ के पास चार दिन पूर्व पुलिस को मिली मनोरोगी महिला औरैया की रहने वाली निकली। पुलिस ने उसके परिजनों को बुला करके महिला को उनको सौंप दिया। बता दें कि इंस्पेक्टर केपीएस चहल को हाइवे पर 40 वर्षीय मनोरोगी महिला घूमते हुए मिली थी। पुलिस ने उसे थाने लाकर उससे घर का पता पूछा। बताए गए पते पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर थाने बुलवा लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला का नाम तहसीन पत्नी ताजुद्दीन है। वह उत्तर प्रदेश के जिला औरैया, थाना अजीतमल के गांव दलेल नगर की रहने वाली थी। परिजन उसे आगरा दवाई दिलाने के लिए लाए थे, वहां से महिला गायब हो गई थी। परिजन उसको तलाश करते घूम रहे थे। शुक्रवार को परिजन थाने में पहुंचे। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें