फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी सीरियल पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल में आपत्तिजनक बयान दिए जाने से धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए शिया समाज के लोगों ने प्रोड्यूसर, लेखक और नायिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। शहर के दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी नजफ अली समेत शिया समाज के लोगों ने बुधवार को पुलिस ऑफिस पर प्रदर्शन किया। बताया कि एक टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल में नायिका ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बयान दिया है। इससे शिया समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। लोगों ने मामले में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को शिकायत पत्र देते हुए टीवी सीरियल के प्रोड्यूसर, लेखक और नायिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें