फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में अपनी पहचान बनाए छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कालेज में हुई वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता
विज्ञापन

मीरापुर। आकांक्षा डिग्री कालेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि जानसठ बार संघ के सचिव योगेश भेटवाल ने कहा कि छात्र छात्राएं पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अपनी पहचान बनाएं। कालेज चेयरमैन आरपी सिंह और मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दौड़ प्रतियोगिता में सौ मीटर में मोहिनी और दो सौ मीटर में फरजाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि शिल्पी बैडमिंटन में अव्वल रहीं। उद्घाटन सत्र में सोनू संघल, सोनम चौधरी, प्राचार्य नीलम चौधरी, नरेश पाल, डॉ. अजीत सिरोही, शमीम अहमद आदि ने अतिथियों का स्वागत किया गया। व्यवस्था में जोगेंद्र कुमार, अशीष कुमार, बसंत कुमार, प्रतिभा, सोनू भाटी, एश्वर्या आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें