फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताराचंद में वैशाली धीमान ने जीती मेहंदी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली धीमान ने जीती मेहंदी प्रतियोगिता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में करवाचौथ पर्व के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज की लगभग चालिस छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने हाथों में एक से बढ़कर एक बेहतरीन मेहंदी रचाई। प्राचार्या प्रेरणा शर्मा ने कहा कि हमारी भारतीय परंपरा में मेहंदी का प्रचलन काफी पुराने समय से है। मेहंदी नारी श्रृंगार का एक अभिन्न अंग है। प्रतियोगिता में वैशाली धीमान बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, उर्वशी बीकॉम प्रथम वर्ष ने द्वितीय तथा फरहीन बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयुषी शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के संचालक मंडल में सपना राज एवं दिव्या शर्मा रहे। निर्णायक मंडल में शिवानी गुप्ता एवं जया शर्मा रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर कॉलेज की निर्देशिका डॉ. संतोष गोयल एवं प्रधानाचार्या प्रेरणा शर्मा ने प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें