500 बाइकों और 500 ट्रैक्टरों के साथ यूपी में पहुंचेगी क्रांति यात्रा
स्वागत में बजेंगे ढोल नगाडे़, होगी पुष्प वर्षा
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी। हरिद्वार से यूपी के भूराहेड़ी में पहुंचने पर किसान क्रांति यात्रा का भव्य स्वागत होगा। पांच सौ बाइकों तथा 500 ट्रैक्टरों के साथ पदयात्रा कसबे में पहुंचेगी। किसानों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। स्वागत में ढोल नगाड़े बजेंगे। भाकियू के मंडल महासचिव नवीन राठी ने बताया कि यात्रा 25 सितंबर को ग्राम भूराहेड़ी में पहुंचेगी। जहां पर सरकारी स्कूल में यात्रा में शामिल किसानों के लिए भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है। हरेटी, लखनौती, सलेमपुर, सुवाहेडी आदि गांव से भोजन जुटाया जाएगा। यात्रा की व्यवस्था संभालने को 200 वालिंएटर लगाए गए है। बरला इंटर कॉलेज के पड़ाव पर तमाम जिम्मेदारी तुगलकपुर, खाईखेडी, तेजलहेडा, फलौदा आदि गांव को सौंपी गई है। तुगलकपुर प्रधान प्रताप सिंह ने बताया कि खाने में खास दाल बनवाई गई है। 26 सितंबर को सुबह का नाश्ता भी ग्राम बरला में होगा।