फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज में भारी आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गुर्जर कॉलोनी में शुक्रवार को प्रदीप कुमार विकल के आवास पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक आहूत की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर के पुत्र मनीष चौहान पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा निराधार और मनगढ़ंत जो आरोप लगाए गए हैं। इससे गुर्जर समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं की तो समस्त गुर्जर समाज बड़ा आंदोलन करेगा। आरोप लगाने वाला व्यक्ति सत्ता पक्ष के कुचक्र में फंसकर पूर्व वीरेंद्र सिंह गुर्जर व उनके परिवार की छवि धूमिल करने पर तुला है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रधान पीतम सिंह और संचालन प्रवीण प्रधान आदमपुर मोचड़ी ने किया। बैठक में पूर्व प्रधान रामवीर सिंह, वीरेंद्र खारी, सुशील आर्य, मनोज कुमार, दिनेश, हरेंद्र सिंह, विनोद राणा, ओमबीर चेयरमैन, कृष्ण पाल, धनपाल सिंह, अनुज चंदेल, कृष्णपाल, विपिन कुमार, राजकुमार, अशोक मोतला, पप्पू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें