फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मा की शांति को हवन यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल ने भारतीय राजनीति को नया आयाम दिया
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल के भजनांनद तपोवन योगधाम में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के निधन पर उनकी आत्मा की शांति को लेकर हवन यज्ञ किया गया। वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूर्ण आहुति देकर विश्व में शांति को लेकर विशेष प्रार्थना भी की गई। शुक्रताल तपोवन योगधाम आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज ने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री ने भारतीय राजनीति को एक नया आयाम दिया। एक कोमल हृदय तथा अनुशासित निर्णय व दृढ़ इच्छा शक्ति के द्वारा भारत को परमाणु शक्ति में और मजबूत किया। विदेशों में भारत की छवि को मजबूत किया। अटल जी रोम-रोम में भारतीय संस्कृति रची बसी थी। उनके भाषणों से संसद सुशोभित हो जाती थी। इस मौके पर स्वामी भजनानंद महाराज, चरण सिंह, सुजाता देवी, ओमपाल सिंह, वेदप्रकाश आदि ने हवन यज्ञ में आहुति देकर उनको नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें