फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज धजकर महिलाओं ने मनाया तीज त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने लिया सेल्फी
विज्ञापन

चरथावल। श्रावण सोमवार को हरियाली तीज पर महिलाओं का उल्लास दोगुना नजर आया। श्रद्धापूर्वक शिवालयों में शिव-पार्वती आराधना की। तीज पर्व पर महिलाओं ने सज धजकर महिलाओं ने बायना निकाला और अग्रज महिलाओं से आशीर्वाद लिया। खासकर नवविवाहिता के लिए पहली तीज मनाने का अनुभव अनूठा रहा। लोग नवविवाहिताओं का बायना लेकर उनके मायके पहुंचे। आधुनिकता की दौड़ में घेवर, गुंजियां के अलावा बिस्किट, चॉकलेट और टॉफियों की बहार रही। महिलाओं ने सुंदर मेहंदी रचाई। महिलाओं राशि, नीतू, शिवानी, अंजलि, पूनम, बबीता और सारिका ने तीज गीतों की मस्ती के साथ झूले पर पेंग बढ़ाई। कुटेसरा, दूधली, बलवाखेड़ी, छिमाऊ, बिरालसी, न्यामू और लुहारी खुर्द आदि गांव में तीज त्योहार का उत्साह नजर आया। महिलाओं ने सेल्फी और प्यारे संदेशों को सोशल साइट्स पर शेयर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें