जलभराव से निजात दिलाने के लिए प्रदर्शन
खतौली। जलभराव के विरोध में मिशन कंपाउंड के लोगों ने प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग पालिका प्रशासन से की है।
बारिश के कारण मिशन कंपाउंड में चारों ओर जलभराव हो गया है। बारिश तथा नाले का गंदा पानी घरों में घुस गया है। नतीजतन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी के लोगों का आरोप है कि मोहल्ला बालाजीपुरम तथा गऊशाला वालों ने मिशन कंपाउंड की दीवार को तोड़ दिया है। गऊशाला और बालाजीपुरम का पानी उनके घरों में घुस गया है। पानी से उठ रही दुर्गंध से उनका जीना दूभर हो गया है। पानी जमा होने से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। मिशन कंपाउंड के लोगों ने कालोनी में जमा गंदे पानी की निकासी की मांग नगर पालिका प्रशासन से करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में स्वीटी, पिंकी, सीमा, फाखरा, श्वेता, शालू, मंजू, अर्चना, वहीदन, शकील, शरीफ, लियाकत, सोनी, अभिषेक, जयपाल, सलीम, रिंकू, सन्नो, धनसिंह, शीला, मरियम आदि शामिल थे।