फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार जुड़वाने को छात्र छात्राओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत तार जुड़वाने के लिए छात्र छात्राओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

मोरना। किसान मजदूर इंटर कालेज चौरावाला के गेट के बाहर एक सप्ताह से टूटे पड़े हाइटेंशन विद्युत लाइन के तारों को जुड़वाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। गांव चौरावाला में बीते एक सप्ताह पूर्व तेज हवा से कालेज के गेट के बाहर 11 हजार विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया था। आरोप है कि विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते टूटा पड़ा तार नहीं जोड़ा गया है। बुधवार को कालेज की छुट्टी होने पर आंचल, राबिया, शिवानी, रितु, सोनिया, अदिति, पूजा, मनीष, अनमोल, देव, फिरोज, अमीर खान आदि छात्र-छात्राओं ने तारों की जुड़वाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य रमेशचंद पाल ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को कई बार पत्र भेजकर तारों को ठीक कराने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें