वंशिका बनी शाहपुर ब्लाक टॉपर
शाहपुर।सीबीएसई के इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम में दी स्काई लैंड पब्लिक स्कूल की छात्रा वंशिका गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्लॉक टॉप किया है । वहीं, राखी पब्लिक स्कूल के छात्र वैभव त्यागी ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। दी स्काईलैंड पब्लिक स्कूल की छात्रा वंशिका गुप्ता ने विज्ञान वर्ग में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्लॉक टॉप किया । इसके अलावा विज्ञान वर्ग में ही अतुल समीर ने 91 प्रतिशत व साक्षी सिंघल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।