मोरना। शुकतीर्थ गंगा घाट पर दशमी गंगा स्नान को लेकर हवन यज्ञ व आरती का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम व एसएसपी ने भी भाग लिया। शुकतीर्थ गंगा घाट पर गंगा सेवा समिति के तत्वाधान में हवन यज्ञ व संध्यकालीन मां गंगा की आरती का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डीएम राजीव शर्मा व एसएसपी अनंत देव तिवारी ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूर्ण आहुति देकर मां गंगा की आरती की। इस मौके पर स्वामी भजनानंद महाराज, स्वामी आचार्य विष्णु, डीएम की पत्नी सुधा शर्मा, एसडीएम खतौली अतुल कुमार, तहसीलदार पुष्कर चौधरी, बीडीओ बीपी सिंह, सुभाष चंद, डीएफओ सूरजपाल, एडीओ चंद्रमोहन शर्मा आदि ने भाग लिया। इनके अलावा गंगा सेवा समिति अध्यक्ष सतीश गोयल, सचिव डा. महकार सिंह, सतबीर मलिक, सुरेंद्र चौधरी, ज्ञगेंश्वर कपूर, रामकुमार, विपिन मैनेजर, इंद्रपाल राणा, प्रेमशंकर मिश्रा, विनोद शर्मा, संजीव शर्मा, प्रधान चंद्रवीर राठी, संसार सिंह, सुक्रमपाल सिंह, विनोद शर्मा, प्रधान सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे। हवन यज्ञ में वेदपाठी के रूप में ध्रुव शुक्ला,र ाधेश्याम ने मुख्य भूमिका निभाई।