खतौली। भारतीय योग संस्थान व प्रांतीय प्रधान निर्मल कुमार जैन की प्रेरणा से पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर का शुभारंभ रविवार सुबह 5. 15 बजे ओइम् की ध्वनि व गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। शिविर में 45 महिला व आठ पुरुष लाभार्थियों ने भाग लिया। शिविर मेें सूक्ष्म क्रिया श्रीपाल ने त्रिकोणासन व हस्त उत्तानासन सीमा जैन ने कराया, नावासन व कोणासन मीनू गोयल ने कराया, सर्पासन व हस्त पादोत्तनासन गीता जैन, शवासन किशोर गोयल ने, सिंहासन व हंसी आसन सुशीला आर्या ने, प्राणायाम हेमा खुराना ने, अग्निसार गोरी अग्रवाल ने, ध्यान तेजेंद्र भाटिया ने कराया। अंत में पूजा चड्ढा ने संस्थान का परिचय व मोटापा रोग के कारण व निवारण पर वार्ता की। मौके पर अंजलि सिंह, संजय चार्य, एके सिन्हा, जगमोहन जैन, राकेश अग्रवाल का सहयोग रहा।