फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजवाहा में वृद्धा का शव मिला, सनसनी फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। गांव बड़सू राजबाहे में वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने बताया कि रविवार सुबह गांव बड़सू के ग्रामीण जब खेत जा रहे थे तो पटरी से गुजरते समय उन्होंने राजबाहे में महिला का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और जांच पड़ताल की। पुलिस को मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। वृद्धा सफेद रंग की सूती साड़ी पहने है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव के फोटो आसपास के सभी थानों को प्रेषित किए हैं, ताकि बुजुर्ग महिला की शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें