पीसीएस में 29वी रैंक मिली
बुढ़ाना। यूपी पीसीएस लोवर की परीक्षा उत्तीर्ण कर हरेंद्र राठी ने 29वी रैंक हासिल की। हरेंद्र राठी की सफलता से ग्रामीणों व परिजनों में खुशी का माहौल है। गांव इटावा निवासी हरेंद्र राठी पुत्र चरण सिंह ने सीसीएस से एमएससी की है। एमएससी के बाद उन्होंने जेआरएफ नेट की परीक्षा भी पास की। हरेंद्र राठी दिल्ली में जाकर पीसीएस की तैयारी में जुटे हैं। हरेंद्र राठी ने बताया कि वर्ष 2015 में साढे़ तीन लाख छात्रों ने पीसीएस की परीक्षा में भाग लिया था, जिसमे 636 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। हरेंद्र राठी ने बताया कि उन्हें इस परीक्षा में 29वी रैंक प्राप्त हुई है। उन्हें डिप्टी जेलर पद पर नवाजा गया गया है।