फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चालक की मौत, कोहराम मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

मोरना।
भोपा क्षेत्र के गांव मोरना निवासी (22) रोहित उर्फ रहतू पुत्र महेंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली से माल भाड़ा करने का कार्य करता था। बृहस्पतिवार शाम रोहित ममेरे भाई गुलशन पुत्र सतीश के साथ गंगा बैराज स्थित बीआईटी कॉलेज के पास से लकड़ियां ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर जमनानगर (हरियाणा) की ओर चल दिए। रात करीब एक बजे सहारनपुर में पिलखनी क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट र्गई। जिसमें चालक रोहित और गुलशन घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा घायलों को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह अस्पताल में रोहित की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुलशन की हालत गंभीर बनी हुई है। दलित नेता संजय रवि सहित ग्राम प्रधान के पति शहजाद अंसारी ने मृतक मजदूर परिवार की आर्थिक सहायता के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें