जानसठ। रविवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। सीओ एसकेएस प्रताप ने कहा कि होली पर हुड़दंग मचाने वाले युवकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने अपील की कि होली को सादगी और शांति से मनाएं। क्षेत्र में कोई भी छोटी से छोटी घटना होने पर उसकी सूचना समय रहते पुलिस को दें। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे का त्यौहार है। इसे सभी लोग मिलजुल कर मनाए। सीओ ने पुलिस को शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले लोगों को चिह्नित करने के भी सख्त निर्देश दिए। बैठक में एसएसआई मनोज यादव, एसआई कर्मवीर, विक्रम भाटी, महेंद्र सैनी, सभासद अब्दुल्ला कुरैशी, आबिद, रतन, प्रधान इमरान, गुड्डू, डॉ. मुशर्रफ नबी, शिवकुमार, सुनील कुमार, विकास गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।