फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर फास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। व्यापारियों और नागरिकों ने रेलवे स्टेशन पर सुपर फास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग के लिए रेल मंत्री के नाम एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंघल व नगराध्यक्ष विनीत जैन के नेतृत्व में व्यापारियों और नागरिकों ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन मास्टर राजेंद्र कुमार को सौंपा। अवगत कराया कि खतौली एक प्राचीन धार्मिक व व्यवसायिक नगर है। यहां त्रिवेणी शुगर मिल के साथ साथ विख्यात पुली उद्योग, गुड़ उद्योग, नॉजिल एवं वस्त्र उद्योगों के होने के कारण काफी संख्या में व्यापारियों और आम नागरिकों को ट्रेनों द्वारा बाहर आना जाना पड़ता है। गांव फुलत स्थित मदरसा में पूरे भारत से छात्र पढ़ने आते हैं। इसके अतिरिक्त पंजाब से भी काफी मात्रा में व्यापार होता है। रेलवे स्टेशन पर सुपर फास्ट एक्सप्रेस का स्टॉपेज न होने से व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। व्यापारियों और नागरिकों ने ज्ञापन के माध्यम से रेल मंत्री से ट्रेन का स्टॉपेज कराने की मांग की है। मौके पर अंकुर सिंघल, विनीत, अजय जनमेजय, राजीव जैन, राकेश, फराज हुसैन, नीरज, सरदार अवतार सिंह, नीशू सिंघल, संजीव, हाजी वसीम, विजय भूषण गुप्ता, विकास, विपिन, अनिल गर्ग, अतुल जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें