गन्ना समिति में किसानों का प्रदर्शन
खतौली। सहकारी गन्ना विकास समिति में किसानों ने शुगर मिल द्वारा बाहर से गन्ना खरीदने के विरोध तथा इंडेंट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर हंगामा व प्रदर्शन किया। किसानों ने उनकी मांग पूरी न होने पर मिल के विरुद्ध आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में संतरपाल प्रधान, प्रशांत कुमार, रामनिवास, सुमित एडवाकेट, प्रवेश कुमार, ईश्वरपाल, सौरभ, जितेंद्र, बोबी, बोबिंद्र सहरावत आदि किसान शामिल रहे।