फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में घायल ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। संदिग्ध हालत में घायल हुए ग्रामीण की जिला अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। भोपा क्षेत्र के गांव भेड़ाहेड़ी निवासी 42 वर्षीय सीओ पुत्र रामसिंह मजदूरी करता था। शनिवार को सीओ रिश्तेदारी से शादी समारोह से घर लौटा था। पत्नी सुशीला ने बताया कि उसका पति बाथरूम में था, वहीं किसी तरह घायल हो गया। घायल को सरकारी एंबुलेंस द्वारा मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। सिर में आए गहरे घाव के चलते घायल को तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मोरना चौकी प्रभारी तेजसिंह यादव ने बताया कि ग्रामीण द्वारा गोली मारकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली थी। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें