फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं की जागरूकता हेतु रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
आप सभी लोकतंत्र के भागीदार
विज्ञापन

बुढ़ाना। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे डीएवी डिग्री कॉलेज के मैदान में कई कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एकत्र हुईं। छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के बैनर लिए हाथों में चल रही थीं। छात्र-छात्राओं की यह रैली तहसील मुख्यालय पहुंच कर एक कार्यक्रम में बदल गई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने कहा की आप की आयु 18 वर्ष हो गई है। आप सभी लोकतंत्र के भागीदार हो गए हैं। डॉ. राजीव कुमार ने भी मतदाता दिवस पर मतदाताओं की भूमिका को लोकतंत्र के लिए अहम बताया। डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अरुणा त्यागी, डा. संगीता चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किए। उपजिलाधिकारी ने कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें