जानसठ। सीओ एसकेएस प्रताप ने गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी शाहजेब बेग को सम्मानित किया। खिलाड़ी का ग्रामीणों ने भी सम्मानित किया।
गांव भलवा निवासी डॉ सरताज बेग का 12 वर्षीय पुत्र शाहजेब बेग मीरापुर के पब्लिक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है। पिछले वर्ष बिजनौर के कस्बा झालू में ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई थी। कई जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में शाहजेब बेग ने गोल्ड मेडल जीता था। रविवार को सीओ एसकेएस प्रताप ने खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ी का ग्रामीणों ने भी सम्मानित किया। खिलाड़ी शाहजेब बेग ने इस सफलता का श्रेय अपने दादा पूर्व चेयरमैन सराफत बेग व स्कूल स्टाफ को दिया है।