मोरना। खंड विकास अधिकारी कार्यालय प्रांगण में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ब्रह्म पाल सिंह और ब्लाक प्रमुख अनिल राठी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि एनआरएलएम योजना के अंतर्गत विकास खंड स्तर पर गरीब ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाए जाते हैं। जिसके अंतर्गत ब्लाक कार्यालय द्वारा 15 हजार की ब्याजमुक्त सहायता राशि प्रदान की जाती है तथा 50 हजार का ऋण बैंक द्वारा दिया जाता है। समूह में दस महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य होती है। कैंटीन की संचालिका मीनाक्षी और सचिव राजकली को बनाया गया है। सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार, एडीओ भरतवीर, राम शिरोमणि, नीरज सिंघल, इस्तखार, आनंद, साहब सिंह, पायल आदि उपस्थित रहे।