फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद परिजनों को एक दिन का वेतन देंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। केके जैन इंटर कालेज में शुक्रवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिसमें शामली मेें मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शहीद हुए सिपाही अंकित तोमर को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान कालेज के समस्त शिक्षकों ने शहीद सिपाही के पीड़ित परिजनों को मदद के लिए अपनी ओर से एक दिन का वेतन देने की घोषणा की। शीघ्र की मदद धनराशि एकत्र करके शहीद के परिजनों को उनके गांव बाजिदपुर में भेज दी जाएगी। इस मौके पर सतेंद्र तोमर प्रवक्ता, विकास, सुरेश यादव हितेश कुमार, जय प्रकाश गौतम, सतेंद्र मलिक, अजय जैन, मदन गोपाल, एकता जैन, इंदू जैन, रजनी जैन, संध्या जैन आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें