खतौली (मुजफ्फरनगर)। केके जैन पब्लिक स्कूल में सूचना का अधिकार कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वक्ताओं ने एसोसिएशन को मजबूत बनाने पर बल दिया। सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष जयभगवान, ज्योति मोहन गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव रचित गोयल, संयुक्त सचिव पंकज चौधरी एवं मानव अंकुर प्रकाश को चुना गया। तहसील बुढ़ाना अध्यक्ष कृष्णपाल, तहसील जानसठ अध्यक्ष नरेश कुमार, तहसील खतौली जयभगवान जैन के अलावा संरक्षक ठाकुर ओमवीर सिंह सोम को मनोनीत किया गया। अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद गुप्ता ने की। डा. एमएम नागर, कमल मोहन मित्तल, विकास कुमार, भगत सिंह, सतेंद्र तोमर, करण सिंह वर्मा आदि उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई गई।