मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। राना पब्लिक स्कूल में बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को तीन वर्गों में विभाजित किया गया। प्रथम वर्ग में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने ड्राइंग कंपीटिशन में भाग लिया। द्वितीय वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के बच्चे शामिल रहे। इन बच्चों के लिए वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तुएं बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। तृतीय वर्ग में कक्षा 11 से 12 के बच्चे शामिल हुए। इन बच्चों ने सलाद और विभिन्न प्रकार के सेंडविच बनाए। प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखने योग्य था। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सामिया जीनत राना ने किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र देव शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। बच्चों के रचनात्मक कार्यों की सराहना की।