फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने जश्न मनाया
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। तहसील परिसर में चैंबर नंबर तीन में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष योगेश खारी एडवोकेट ने कहा कि युवा शक्ति को पार्टी की कमान दिए जाने पर देश की जनता पर एक अटूट विश्वास बढ़ेगा। कांग्रेस पार्टी युवा शक्ति की वजह से मजबूती से आगे बढ़ेगी। आने वाला 2019 का लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सरदार मंजीत सिंह, बाबूराम कटारिया, राजेंद्र सैनी, खालिद सिद्दीकी, मेहराज अली, नीरज शर्मा, संजय तोमर, रवि कढ़ली, मोहम्मद अरशद, अंकित सैनी, बालकराम वर्मा, नितिन, चौधरी बीडी आर्य, अरुण सैनी, नारायण गुर्जर, कंवरपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें