जानसठ/सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। सिगरा क्षेत्र के वेदांता पब्लिक स्कूल में हास्य योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संतलाल राठी ने कहा कि हास्य योग से तनाव पूर्ण जीवन को मुक्त रखा जा सकता है। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि संतलाल और डा. जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। दिल्ली के हास्य योग प्रशिक्षक विश्वदेव चौहान ने बच्चों को हास्य योग कराते हुए खूब हंसाया। प्रबंधक सुशील सिंह आर्य, प्रधानाचार्या नीलू सिंह ने बच्चों को योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि योग के जरिये अनेक बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।