फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में लगता है गंदगी का ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे की संकरी गली में खाली पडे़ प्लाट के सामने गंदगी के ढेर से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कस्बे के वार्ड 11 की गली काफी संकरी है। इसमें एक खाली प्लाट पड़ा हुआ है। जिसमें सभी लोग घर का कूड़ा खाली पडे़ प्लाट के सामने गली में डाल देते हैं। जिस कारण गली में डलने के कारण वहां पर गंदगी का ढेर लग जाता है। मोहम्मद आजम, समीर, शावेज, खुर्शीद आदि ने बताया कि नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी रोजाना आकर कूड़ा उठाकर ले जाते हैं। मगर गली में कूड़ा इकट्ठा हो जाने के कारण आने जाने में परेशानी होती है। मोहल्ले के लोगों से अपने-अपने घर का कूड़ा कूड़ेदान में रखने की मांग उठाई है। जिससे कूड़ा एक जगह इकट्ठा नही होगा। सफाई कर्मचारियों को भी कूड़ा ले जाने में समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें