फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। जय हिंद इंटर कॉलेज के मैदान पर ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ बीईओ अलका अग्रवाल एवं शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमरीश कुमार ने किया। ब्लॉक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय खुसरोपुर प्रथम, मुथरा द्वितीय एवं 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर प्रथम और कुटेसरा के बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका ने प्रथम स्थान पाया। भाला फेंक, तश्तरी फेंक, गोला फेंक आदि खेलों में बच्चों दमखम दिखाया। बच्चों को अतिथियों ने आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उच्च माध्यमिक विद्यालय संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरिराज सिंह, सह समन्वयक आदेश शर्मा, आशीष त्यागी, पंकज कुमार, शहजाद अली, अनिल कुमार, खलील अहमद, नरेंद्र कुमार, उमर फारूख, खेल शिक्षक राहुल बालियान, सुरेंद्र कुमार, गीता रानी, सरिता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें