मोरना।
मोरना-शुक्रताल मार्ग पर स्थित लाला गुलशन राय नेत्र चिकित्सालय में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन महाशक्ति सिद्धपीठ की संचालिका साध्वी माता राज नंदेश्वरी ने किया। शिविर में हजारों की संख्या में पहुंचे महिला पुरुष मरीजों मुफ्त उपचार किया गया। कुशल चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण कर उन्हें औषधियां व चश्मों का वितरण किया गया। मोतियाबिंद के मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की गई। डॉ. चंद्रसैन, मोहनलाल बंसल, संदीप वत्स, सुशील सैनी, नितिन शर्मा, रोशनलाल, सचिन, डॉ. अपराजता सिन्हा, डॉ. सुभाष यादव, अजय तोमर, शिखा सिंह, मीरा, पूजा, आरती, महेंद्र सिंह, संतोष आदि का सहयोग रहा।