खतौली।
दी ग्रीन इंटर नेशनल स्कूल चित्तौड़ा, पमनावली के विद्यार्थियों ने 12 नवंबर को मेरठ में स्थित अल्टीमेट ताइक्वांडो फिटनेस सेंटर में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया। निरीक्षण प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें कर्ण, धु्रव, हिमांशु ठाकुर, नीरज, तुषार व अमन को रजत पदक मिला। अनस, वंश, प्रियांशु, हिमांशु ने कांस्य पदक और उज्ज्वल, आर्यन, विशु , यश, निखिल, प्रशांत को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया । प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने टीम के सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।