मंदिरों में मां का गुणगान किया
खतौली (मुजफ्फरनगर)। शारदीय नवरात्र महोत्सव में रविवार को मां के चतुर्थ शक्ति स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। रविवार को दुर्गा मंदिर, कैलादेवी मंदिर, देवी मंदिर, काली देवी मंदिर में महिला श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना कर मां का गुणगान किया। इसके अलावा महिलाओं ने व्रत रखकर अपने घरों में भी मंडली कीर्तन कर मां का गुणगान किया। इसके अलावा गांवों के मंदिरों में भी महिलाओं ने पूजा अर्चना कर मां का गुणगान किया।