फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द और सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सौहार्द और सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। थाना परिसर में त्योहार मे मद्देनजर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सभी धर्म के लोग परस्पर सद्भाव और भाईचारे के साथ दशहरा और मोहर्रम पर्व मनाएं। भाजपा नेता मिथुन त्यागी और मनीष गर्ग ने कहा कि दोनों समुदाय के लाग सौहार्द के साथ एक दूसरे के पर्व पर होने वाले आयोजनों में हिस्सा लें। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने थाना क्षेत्र के गांव लुहारी खुर्द, मुथरा और चरथावल में होने वाली रामलीला के आयोजकों का बुलाकर उनसे बातचीत की। साथ ही गांव हैबतपुर, कुटेसरा और सिकंदरपुर में मोहर्रम के मद्देनजर आयोजकों को बुलाकर कहा कि जुलूस परंपरागत रास्ते से ही निकाला जाए। रामनवमी और दुर्गाष्टमी पर्व निकलने वाली शोभायात्रा को दृष्टिगत रखते हुए कमेटी के लोगों से पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाने की अपील की। पुलिस ने एस-7 और एस-10 सूची में शामिल लोगों को त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने और उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया। कस्बा प्रभारी नरेश भाटी, पूर्व चेयरमैन के पति इस्लामुद्दीन त्यागी, सहदेव सैनी, पपनी कंसल, कोमल सिंघल, मतलूब राइन नंगला राई, सुरेश प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें