छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगे रोक
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला गुर्जर कालोनी के लोग एकत्र होकर रविवार सुबह कोतवाली में पहुंचे और इंस्पेक्टर पीपी सिंह से मुलाकात की। शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि गुर्जर कालोनी में सड़कों पर कुछ आवारा किस्म के युवक खड़े रहते हैं। जो कालोनी की आने जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हैं। आए दिन होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। छेड़छाड़ की घटनाओं को तुरंत रोकने तथा युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। दिन के समय कालोनी में गश्त कराने की भी मांग की। उधर, इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि छेड़छाड़ की घटना को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।