फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीयत ने मोरना में निकाली सदभावना रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी धर्म शांति का संदेश देते हैं
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। जमीयत-उलेमा ए हिंद के आह्वान पर जमीयत पदाधिकारियों व सदस्यों ने सद्भावना रैली निकाली। गांव मोरना में आयोजित शांति एवं सद्भावना रैली में जमीयत पदाधिकारी मौलाना मुमताज ने कहा कि प्रत्येक धर्म शांति और सौहार्द का संदेश देता है। देश के सम्मान की लड़ाई में मुसलमान बराबर के भागीदार रहे हैं और हमेशा देशभक्ति के जज्बे के साथ देश में रहेंगे। शांति और अमन कायम करने में सहयोग की भावना को लेकर देश के विभिन्न भागों में 700 स्थानों पर रैली का आयोजन जमीयत के द्वारा किया गया है। शहजाद अंसारी व रियासत अंसारी ने मजबूत राष्ट्र के निर्माण में देशभक्ति की भावना के योगदान पर बल दिया। इस मौके पर सीाओ मोहम्मद रिजवान को प्रमाण पत्र दिया गया। अब्दुल्ला प्रधान, घसीटा अंसारी, शहजाद प्रधान, मोहम्मद अहसान, अब्दुल गफ्फार, हाजी शाहबाद, मौलाना रिजवान, महराजुददीन, मौलाना शमीम, कारी शमशुददीन, मोहम्मद याकूब, कारी गुलसनव्वर, हातिम अंसारी, खलील मुनीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें