फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में आग लगी, दो कर्मचारी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। ढाबा में गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग बुझाते हुए दो कर्मचारी झुलस गए। मोहल्ला देवीदास निवासी जोनी पुत्र मिंटू व अमित पुत्र रंजीत हाइवे पर स्थित एक ढाबा पर काम करते हैं। रविवार को अमित ढाबा पर गैस पर चाय बनाने लगा। इसी दौरान अचानक गैस के सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाते हुए कर्मचारी जोनी व अमित झुलस गए। आसपास के लोगों ने बामुश्किल आग को बुझाया और सामान जलने से बचा लिया। आग में झुलसे कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें