बुढ़ाना में क्वारंटीन ग्रामीणों को राशन किट देते विधायक व अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
क्वारंटीन किए 74 ग्रामीण घर रवाना
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। गुजरात के सोमनाथ में गन्ने के कोल्हू और क्रेशर में काम कर रहे क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रशासन ने वहां से लाकर कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन किया था। सभी के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में सभी ग्रामीण कोरोना नेगेटिव पाए गए। बृहस्पतिवार को सभी 74 ग्रामीणों को क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक, उपजिलाधिकारी कुमार भूूपेंद्र व तहसीलदार मनोज कुमार ने सूखे राशन की किट देकर उनके घर को रवाना किया। मौके पर भाजपा नेता विनीत कात्यान, जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह, शाहपुर के चेयरमैन प्रमेश सैनी आदि मौजूद रहे।